Shabd Vichar

* शब्द विचार  की परिभाषा

शब्द विचार  हिंदी व्याकरण का दूसरा खंड है जिसके अंतगर्त शब्द  की परिभाषा, भेद-उपभेद, संधि, विच्छेद, रूपांतरण, निर्माण आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है।


शब्द:  एक से अधिक वर्णों के मेल से बने सार्थक वर्ण समूह को शब्द कहते हैं।

* शब्द विचार का वर्गीकरण

1) अर्थ केआधार पर
2) बनावट या रचना के आधार पर
3) प्रयोग के आधार पर
4) उत्पत्ति के आधार पर

*श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द  : ये शब्द चार शब्दों से मिलकर बना है ,श्रुति+सम +भिन्न +अर्थ, इसका अर्थ है सुनने में समान लगने वाले किन्तु भिन्न अर्थ वाले दो शब्द अर्थात वे शब्द जो सुनने और उच्चारण करने में समान प्रतीत हों, किन्तु उनके अर्थ भिन्न -भिन्न हों , वे श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं !

उदा: बहु- अत्यधिक                        
       बहू - पुत्रवधू

* पर्यायवाची शब्द : समान अर्थवाले शब्दों को 'पर्यायवाची शब्द' या समानार्थक भी कहते है।
जैसे- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु, दिनेश- इन सभी शब्दों का अर्थ है 'सूरज' ।

* विलोम शब्द : विलोम का अर्थ होता है उल्टा। जब किसी शब्द का उल्टा या विपरीत अर्थ दिया जाता है उस शब्द को विलोम शब्द कहते हैं अथार्त एक – दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।
जैसे : उचित – अनुचित


Web link:
1. https://www.theenotes.com/2019/07/shabd-vichar.html
2. http://hindigrammar.in/Homonyms.html
3. http://hindigrammar.in/Synonyms%20Words.html
4. https://hindistudent.com/hindi-vyakaran/vilom-shabd/vilom-shabd-in-hindi/


PPT 1 - Slide 2-3 एवं लिंक  1 की सहायता  से   शब्द विचार   के बारे में जानिए।
2. PPT 1 - Slide 4-7 एवं लिंक  2की सहायता  से   श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों के बारे में जानिए।
PPT 1 - Slide 8-11 एवं लिंक  3 की सहायता  से पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानिए।
2. PPT 1 - Slide 12-15 एवं लिंक  4 की सहायता  से विलोम शब्दों के बारे में जानिए।
2. PS 1 सभी प्रश्न हल कीजिए। 

Popular posts from this blog

ENGLISH- REPORTED SPEECH

Hindi Worksheets